Skip to content

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट (पंजीकृत)

Kalpant SawashramTrust (Regd.) 

( सर्व जन के स्वास्थ्य, शिक्षा स्वरोजगार एवं समाज उत्थान हेतु समर्पित एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था )

प्रार्थनाः-कृपया आप हमारें संकल्पः को पूरा करनें में अपना सहयोग अवस्य देें……..

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट का संकल्पः-

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियो को गाॅवों तक पहूँचाना, हर गाँव में धमार्थ प्राकृतिक चिकित्सालयों की स्थापना करना तथा नव युवक युवतियों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का शिक्षण व प्रशिक्षण देना, जिससे कोई गरीब व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त होकर न मरे और प्रत्येक व्यक्ति आनन्दमय एंव स्वस्थ जीवन पा सकें। समाज के लाभार्थ मन्दिरों, धर्मशालाओ, व अन्य धार्मिक स्थलो का निमार्ण करवाना, दहेज उन्मूलन, कन्या भूण हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण व अन्य महिलाओ के अत्याचार के प्रति आवाज उठाना। अंग दान कें प्रति जागरूकता अभियान चलाना। और समाज उत्थान के हित में अनेक अन्य कार्य करना

सज्जनों में यह संकल्प अकेले पूरा नही कर सकता हूँ…अतः आप सभी से प्रार्थना करता हूँ कि आप मेरा सहयोग कर मेरे इस सेवा कार्य को पूरा करने मे मदद करें। और सेवा का पूण्य लाभ कमाये

यदि आप चहाते हैं जीवन में अंन्नद , प्रेम , उत्साह , पूर्णता , आत्मज्ञान , निरोगता , और भौतिक व आदिभौतिक सुख समृदि , जानना चहाते हें परमात्मा को उसके स्वरूप को , सत्य को , पूर्ण करना चहाते मन की इच्छाओ को , दूर करना चहाते हें चिन्ता , तनाव , बेचेनी , घबराहट , तो आज ही अभी सम्पर्क करे जगतेश्वर जी सें ओर पाये अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने का रास्ता , जुडे  ओर  जोडें ओर बडायें आनंद  को

                                                                                                प्रार्थनीय अध्यक्षः डा0 जे पी वर्मा (स्वामी जगतेश्वर आनन्द जी)

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट के सेवा कार्यः- 

1. समय-समय पर विभिन्न गाॅवों में वैकल्पिक चिकित्सा व योग के प्रचार-प्रसार हेतु निःशुल्क योग शिविर, एक्युप्रेशर शिविर व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर व अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के शिविर लगाना।

2. शारिरिक एवं मानसिक तथा अध्यात्मिक विकास के लिए मन्दिरों, धर्मशालाओ, व अन्य धार्मिक स्थलो का निमार्ण करवाना व सत्संग,जागरण व भन्डारें करवाना।

3. महर्षि दयानन्द वैकल्पिक चिकित्सा शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के द्वारा स्वास्थ्य सेवाभाव में रूचि रखने वाले 11000 युवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्रेश्य से ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न वैकल्पिक चिकित्सा के कोर्स (पत्राचार व रेगुलर) पूरे भारत वर्ष में उपलब्ध करवाना, तथा इसके लिए विभिन्न गावों व शहरो में ट्रस्ट के द्वारा धर्मार्थ चिकित्सालयों की स्थापना करना, तथा उनमें प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त करके स्वावलम्बी बनाना।

4. अर्थिक रूप से कमजोर व्यक्त्यिों के लिये निशुल्कः वैकल्पिक चिकित्सा व अन्य चिकित्सा पद्वतियों से स्वास्थ लाभ कराना।

5. गौ रक्षा एवं पशु पक्षीयों के शोषण के अभियान के तहत जीव हत्या को रोकना व उनके आश्रय व भोजन के लिये विभिन्न स्थानो पर ‘महर्षि दयानन्द गौ सेवाश्रमो ’ की स्थापना करना।

6. ट्रस्ट बेसहारा अनाथ बच्चो, विधवाओ व बुजर्गो के आश्रय हेतु विभिन्न स्थानो पर ‘महर्षि दयानन्द बाल आश्रम, विधवा आश्रम व वद्वाश्रमो ’ की स्थापना करेगा।

7. ट्रस्ट महिलाओं व नवयुवतियों के कल्याणार्थ विभिन्न व्यावासायिक प्रशिक्षण हेतु ‘महर्षि दयानन्द महिला प्रशिक्षण संस्थान ’ की स्थापना करेगा जिसमें इन्हें स्वालम्बी बनाने के लिए सिलाई, कडाई, बुनाई, महेन्दी, ब्यूटीपार्लर, खाद्व विज्ञान व अन्य सर्टीफिकेट व डिप्लोमा कोर्स कराये जायेगे।

8. जति, धर्म, लिंग, वर्ण, वर्ग, संम्प्रदाय, भाषा आदि की संकीर्णता को दूर कर पूरे राष्ट एवं विश्व में समतामूलक व न्यायपरक समाज की स्थापना करना।

9. वृक्षरोपण करना व पर्यावरण संरक्षण व ग्लोबल वार्मिग के प्रति लोगो में जागरूकता लाना व सेमिनार रैली व शिवरों का आयोजन करना, प्राकृतिक जडी बूटियो और पोधो की रक्षार्थ,  संरक्षण, भंडारण, प्रदर्शन, व वनस्पति जडी बूटी उधान बनाना।

10. समाज के कल्याण के हेतु जन कल्याणर्थ अखबार, मेगजिन, पुस्तको व पठन सामग्री को प्रकासित करना व पुस्तकालयो व वाचनालयों की स्थापना करना।

11. जन कल्याण से सम्बन्धित शिक्षा हेतु निशुल्क सेमिनार,समारोह कार्यशाला शिविर, जागरूकता  शिविर एवं मेलों का आयोजन करना।

12. योग,आयुर्वेद,अध्यात्म और वैदिक प्रज्ञा के, द्वारा मानव सेवा करना।

13. आरगेनिक खेती व आरगेनिक खाद्ध पदार्थो का प्रचार प्रसार करना व विभिन्न प्राकृतिक आर्युवैदिक औषधियों व आरगेनिक खेती का कृषिकरण करने को प्रोत्साहित करना।

14. कम्पूटर शिक्षा के माध्यम से आधुनिक शिक्षण प्रशिक्षण व तकनीकी शिक्षा का प्रचार व प्रसार करना तथा विभिन्न कम्प्यूटर सर्टीफिकेट व डिप्लोमा कोर्स करवाना।

15. बच्चों के अधिकारो, महिलाओ के अधिकारो, व मानव को मानव अधिकारो के प्रति जागरूक करना।

16. समयानुसार भुकम्प, बाढ़ पीड़ित व अन्य प्राकृतिक अपदा से पीडित व्यक्तियों की सहायता करना व संभव साधन उपलब्ध करवाना। 

17. विकलांग बच्चो के लिऐ व्हीलचेयर, तिपहिया साईकिल व सुनने वाली मशीनो अदि का वितरण करना व उनकी शिक्षा के हर संभव प्रयास करना। 

18. गरीब/निर्धन व अनाथ कन्याओं की उचित शिक्षा, एवं सामूहिक वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराना तथा अंतरजातिये विवाह के बारे मे लोगो को प्रोत्साहित करना।

19. रक्तदान, नेत्रदान व अन्य मानव अंगो के दान करने के लिऐ लोंगो को शिक्षित करना व दान की ब्यबस्था करना व प्रेरित करना।

20. गरीब व अनाथ बच्चों, व छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तके, शिक्षण समाग्री, भोजन, कपडा, खिलोने अदि वितरित करना।

21. एचआईवी, एड्स कें उन्मूलन कें प्रति जागरूकता अभियान चलाना।

22. दहेज उन्मूलन, कन्या भूण हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण व अन्य महिलाओ के अत्याचार के प्रति आवाज उठाना। व महिलाओ के अधिकार कें प्रति जागरूकता अभियान चलाना। 

23. काले धन व भष्टाचार व अन्याय के खिलाफ अवाज उठाना।

24. सरकार द्वारा लागू की जाने वाली स्वास्थ्य, प्रर्यावरण एवं रोजगार परक सरकारी योजनाओं के प्रति आम जनता में जागरूकता प्रदान करना।

25. विभिन्न स्कूलों में जाकर एक दिन की निशुल्क वैकल्पिक चिकित्सा की सेमिनार करना जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी पहले से ही इस चिकित्सा के प्रति जागरूक हो जाये।

26. प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र में कार्यरत विशिष्ट सेवा करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित करना।

27. वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विशेषज्ञों, संस्थानों, सरकारी विभागों की एक डायरेक्टरी का निर्माण करना।

28. स्वास्थ्य संवर्धन, वैकल्पिक चिकित्सा साहित्य के लेखकों को प्रोत्साहित करना व उनके लेखों को तथा पुस्तको का प्रचार प्रसार व वितरण करवाना।

29. विभिन्न प्रकार के प्रदूषणो कें प्रति जागरूकता अभियान चलाना व विभिन्न प्रकार की सफाई के प्रति लोगो को शिक्षित करने के लिए सेमिनार रैली व शिवरों का आयोजन करना

30. वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति व भारतीय चिकित्सा पद्वति व अन्य चिकित्सा पद्धतियो के विकास व रोजगार परक शिक्षा हेतु शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक, वोकेशनल व तकनीकी शिक्षण संस्थान, उच्चतर विद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व डीम्ड विश्वविद्यालय आदि की स्थापना करना।

31. शिक्षा के विकास हेतु नर्सरी स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेन्डरी स्कूल, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक, वोकेशनल व तकनीकी शिक्षण संस्थान, उच्चतर विद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय  आदि की स्थापना करना।

32. हैल्थ क्लबो व अन्य क्लबो की स्थापना करना।  

33. आम जनता के लाभार्थ सामुदायिक केन्द्रो के निमार्ण करवाना।

34. समाज की उन्नति व विकास के लिए इसी प्रकार के अन्य कार्य करना।

35. ट्रस्ट जन साधारण हेतु व विशिष्ठ लोगों हेतु कई तरह की सदस्यता आमत्रित करता हैं जिसके माध्यम से अनेक सुविधाऐं प्राप्त होगी। जिससें ट्रस्ट कें संकल्पो को पूर्ण करने में मदद मिलेगी।

.

सदस्यता के नियमः-

1-  ऐसे डा0 जो किसी भी चिकित्सा पद्धति से जुडे है (विशेष कर वैकल्पिक चिकित्सा) वे इसके सदस्य बन सकते है। परन्तु वह निस्वार्थ भाव से इससे जूडे।

2-  प्रत्येक सदस्य में निस्वार्थ सेवा का भाव होना चाहिए तभी वह समान रूप से सेवा कर सकेगा क्योंकि लालच व स्वार्थपरता दोनों ही सेवा के पवित्र कार्य पर कलंक है।

3-  सदस्य का चरित्रवान होना जरूरी है। वाणी में मधुरता सरलता सहन शीलता का होना जरूरी है।

4-  किसी भी वर्ग मजहब जाति समप्रदाय का गुरू शिष्य परम्परा का साधक कोई भी डा0 व्यापारी शिक्षक कोई भी अधिकारी प्रोफेसर इन्जीनियर वकील जज व आदि प्रतिष्ठित समाज का व्यक्ति जिसमें समाज कल्याण की भावना है वह इसका सदस्य बन सकता है।

5-  प्रत्येक सदस्य अष्टांग योग के यम नियमो का पालन करता हो या आगे करने के लिए तत्पर हो।

6-  सभी सदस्यों का व्यवहार आदर्श वान हो क्यों कि हम आदर्श समाज का निर्माण करने जा रहे है।

सदस्यता की समाप्तिः-

 निम्नलिखित परिस्थितियों में सदस्यता स्वयं समाप्त हो जायेगी।

1-मृत्यु होने पर ।

2-पागलपन की स्थिति में।

3-सभा अथवा न्यायालय द्वारा दण्डित होने पर।

4-ट्रस्ट के उदेश्यों  के विपरित व्यवहार करने पर।

आपका सहयोग

 आप कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे अभियान में निम्नलिखित तरीको से सहयोग कर सकते है-

1-ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करके।

2-आप अपने आस-पास के लोगों में ट्रस्ट के उदृेश्यों का प्रचार करके।

3-ट्रस्ट के द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कोर्सो की ट्रेनिंग लेकर ।

4-लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके।

5-ट्रस्ट द्वारा चलाये जाने वाले निःशुल्क शिविरो सेमिनारो कायशालाओ व आदि कार्य के लिए आपने पास उपलब्ध निःशुल्क जगहें पार्को, हाल, बिल्डिंग, आदि उपलब्ध करा करके।

6-ट्रस्ट केे द्वारा संचालित निःशुल्क सामाजिक कार्यो को प्रायोजित करके।

7-आने वाले समय में अखबार व किताबो के लिए लेख आदि लिखकर।

8-ट्रस्ट के उदृेश्यों को आगे बढाने के लिए अपने विचार प्रकट करके।

9-ट्रस्ट के उद्ेश्यो की पूर्ति के लिए धन, समय, जगह पम्पलेट, पोस्टर, दरी, बैनर आदि सामग्री दान देकर।

10-अपने क्षेत्र में निःशुल्क शिविरो का आयोजन करके।

11-अपने क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा संचालित योग , प्राणायाम ,ध्यान आदि की निःशुल्क कक्षा चलाकर।

12-ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित अखबार व मैग्जीन की सदस्यता ग्रहण करके।

13-ट्रस्ट के द्वारा अधिकृत पुस्तक , फिटनेस सामग्री आदि खरीदकर।

14-ट्रस्ट के उदृेश्य की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाकर।

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा सदस्यता आंमन्त्रण

ट्रस्ट के उदेश्यों की पूर्ति व स्वाथ्य के प्रति जागरूक व जनमानस सेवार्थ निम्नलिखित सदस्यता उपलब्ध है।

1-: मासिक सदस्यता सहयोग राशि 500/

सुविधाऐंः-

1-  निशुल्क सदस्यता पहचान पत्र।

2-  ट्रस्ट द्वारा संचालित शिविरों , कक्षाओं, सेमिनारो, मेलो आदि कार्यक्रमो में निःशुल्क आमंत्रण।

3- ट्रस्ट के अधिकृत उपचार चिकित्सालयों में चिकित्सा शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट दी    जायेगी तथा सदस्यता टाइम में निःशुल्क परामर्श।

4- ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी कोर्सो में 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। शर्ते लागू ।

2-: वार्षिक सदस्यता सहयोग राशि 5,100/ 

          श्रणी (1) की सभी सुविधाओं के अतिरिक्त

1- ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यकर्मो में वक्ता हेतु अवसर।

2- वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान।

3- ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित अखबार, मैगजीन, स्वास्थ्य पुस्तको में लेखों को प्राथमिकता। 

3-: पंचवार्षिक सदस्यता सहयोग राशि 21,000/

     उपरोक्त (1) व (2) की सभी सुविधाये प्राप्त होगी।

1-  ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित अखबार, मैगजीन, स्वास्थ्य पुस्तको में लेखों को विशेष प्राथमिकता    तथा ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित अखबार, मैगजीन, स्वास्थ्य पुस्तको में 20 प्रतिशत की छूट दी   जायेगी।

2- अन्य कई तरह के परोक्ष लाभ।

3- ट्रस्ट के अधिकृत उपचार चिकित्सालयों मे वर्ष मे एक बार 10दिवसीय निःशुल्क उपचार। 

4-: आजीवन सदस्यता सहयोग राशि 1,00,000/

उपरोक्त (1) (2) (3) की सभी सुविधाये आजीवन प्राप्त होगी।    

1- वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र मे ब्यक्तिगत शोध व प्रदर्शन का अवसर।

2- ट्रस्ट के उदेश्यों की पूर्ति हेतु ट्रस्ट मे ट्रस्टी व अन्य पदों का अवसर।

3- ट्रस्ट की लाभकारी योजनाओ मे निवेश करके लाभांश मे भागीदारी का अवसर।

4- ट्रस्ट के आयोजित कार्यक्रर्मो मे प्रतिनिधत्व का अवसर।

5- ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रर्मो मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे सम्मान।

6- ट्रस्ट द्वारा आयोजित हैल्थ मेंलो मे स्टाल अदि के चार्ज पर व ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित अखबार, मैगजीन व स्वास्थ्य पुस्तको में 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी ।

7- ट्रस्ट की संम्बद्वता का प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। 

5-: आजीवन विशिष्ट सदस्यता सहयोग राशि 2,51,000/

उपरोक्त (1) (2) (3) (4) की सभी सुविधाये आजीवन प्राप्त होगी।    

1- ट्रस्ट के अधिकृत उपचार चिकित्सालयों मे वर्ष मे एक बार 10दिवसीय परिवारिक निःशुल्क  उपचार।

2- ट्रस्ट की संम्बद्वता का प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।

3- अधिकृत संम्बद्व सदस्यो का ट्रस्ट के प्रकाशनो, बैबसाईड, आल इंडिया डायेरेक्टरी मे नाम पता प्रकासित व प्रदर्सित 

6-: आजीवन विशिष्ट संरक्षक सदस्यता सहयोग राशि 5,51,000/

उपरोक्त सभी सुविधाये आजीवन प्राप्त होगी।    

1- ट्रस्ट के अधिकृत उपचार चिकित्सालयों मे विशिष्ठ सदस्य के परिवार के समस्त सदस्यो को आजीवन निःशुल्क परामर्श।

2- ट्रस्ट के अधिकृत उपचार चिकित्सालयों मे वर्ष मे एक बार 20 दिवसीय परिवारिक सदस्यो को निःशुल्क उपचार।

3- अधिकृत संम्बद्व सदस्यो का ट्रस्ट के प्रकाशनो, बैबसाईड, आल इंडिया डायेरेक्टरी मे नाम पता प्रकासित व प्रदर्सित 

4- ट्रस्ट की संम्बद्वता का प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। 

विशेषः- उपरोक्त कोई भी सदस्यता पति व पत्नी के एक साथ लेने पर (25) प्रतिशत की छूट दी जायेगी। तथा परिवार के समस्त सदस्यो को सदस्यता टाइम में वो सभी सुविधाऐ निःशुल्क प्रदान की जायेंगी।