Skip to content
HEALING • SPIRITUAL SCIENCE • WELLNESS • CONSCIOUSNESS • RESEARCH • EDUCATION

Kalpant Sewashram Trust

Health • Education • Self-Reliance • Service • Social Development

Kalpant Sewashram Trust is dedicated to serving society through health awareness, education, self-employment, social support, women empowerment, youth development, environmental awareness and community welfare. The Trust aims to create opportunities for health, learning, skill development, self-reliance and social awareness while encouraging people to participate in meaningful service activities.

Kalpant Sewashram Trust

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट (रजि0 नं-177/4)  {PAN-AACTK0015B}

Kalpant Sewashram Trust (Regd.)

सेवा • स्वास्थ्य • शिक्षा • स्वावलम्बन • समाज उत्थान

सर्वजन के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं समाज उत्थान हेतु समर्पित एक गैर-सरकारी सामाजिक संस्था

Kalpant Sewashram Trust Mission

Health Awareness, Education, Youth Development, Women Empowerment, Environment, Animal Welfare, Social Support

Kalpant Sewashram Trust संकल्प

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, सेवा, जागरूकता एवं सामाजिक विकास के अवसर पहुँचाना है।

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को गाँवों तक पहुँचाना, हर गाँव में धर्मार्थ प्राकृतिक चिकित्सालयों की स्थापना करना तथा नवयुवक एवं नवयुवतियों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान करना हमारे प्रमुख उद्देश्यों में सम्मिलित है। हमारा उद्देश्य यह भी है कि कोई गरीब व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त होकर असहाय न रहे और प्रत्येक व्यक्ति को आनंदमय एवं स्वस्थ जीवन प्राप्त करने का अवसर मिले।

समाज के लाभार्थ मंदिरों, धर्मशालाओं एवं अन्य धार्मिक स्थलों का निर्माण, दहेज उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण एवं महिलाओं पर होने वाले अन्य अत्याचारों के प्रति आवाज उठाना तथा अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाना भी ट्रस्ट के संकल्पों में सम्मिलित है।

समाज उत्थान के हित में आवश्यकता एवं समयानुसार अनेक अन्य जनकल्याणकारी कार्य करना भी ट्रस्ट का उद्देश्य है।

“सेवा केवल सहायता नहीं—मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”

Kalpant Sewashram Trust सेवा यात्रा

स्वास्थ्य

निःशुल्क योग, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम।

शिक्षा

स्वास्थ्य, वैकल्पिक चिकित्सा, कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास।

स्वरोजगार

युवाओं एवं महिलाओं को शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ाना।

मानव सेवा

गरीब, अनाथ, दिव्यांग, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना।

पर्यावरण

वृक्षारोपण, जैविक खेती, जड़ी-बूटी संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता।

समाज उत्थान

महिला अधिकार, बाल अधिकार, मानव अधिकार एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता।

kalpant sewashram trust 
Bank= Punjab National Bank,
Account number = 05262011015007
Ifs code= PUNB0052610

[ DONATE NOW ]


हमारे प्रमुख सेवा क्षेत्र

🌿 स्वास्थ्य एवं योग सेवा

स्वास्थ्य जागरूकता • योग • वैकल्पिक चिकित्सा • प्राकृतिक चिकित्सा

ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न गाँवों एवं क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविर, एक्यूप्रेशर शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर तथा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प है।


शिक्षा एवं स्वरोजगार

ज्ञान से आत्मनिर्भरता की ओर

युवाओं, युवतियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षण, प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना का संकल्प है।

वैकल्पिक चिकित्सा, कंप्यूटर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल शिक्षा तथा अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण इसके प्रमुख क्षेत्र हैं।


महिला एवं बाल कल्याण

सम्मान • सुरक्षा • शिक्षा • स्वावलम्बन

महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए कार्य करना तथा दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण एवं महिलाओं पर होने वाले अन्य अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाना एवं जागरूकता उत्पन्न करना ट्रस्ट के उद्देश्यों में सम्मिलित है।

गरीब एवं अनाथ कन्याओं की शिक्षा तथा सामूहिक विवाह संस्कार में सहायता करना और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री, भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प है।


पर्यावरण एवं जीव सेवा

प्रकृति की रक्षा • जीवों की सेवा

वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता, जैविक खेती तथा प्राकृतिक जड़ी-बूटियों एवं वनस्पतियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना।

गौ रक्षा एवं पशु-पक्षियों की सेवा तथा उनके आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था के लिए सेवा-कार्य एवं आश्रमों की स्थापना का संकल्प है।


मानव सेवा एवं सामाजिक जागरूकता

हर व्यक्ति तक सेवा और जागरूकता

आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, आपदा-पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ रक्तदान, नेत्रदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।

HIV/AIDS, मानव अधिकार, बाल अधिकार, महिला अधिकार, भ्रष्टाचार, अन्याय तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना भी ट्रस्ट के उद्देश्यों में सम्मिलित है।


समाज विकास एवं जनकल्याण

ज्ञान • संस्कृति • सेवा • सामुदायिक विकास

मंदिरों, धर्मशालाओं एवं अन्य धार्मिक स्थलों का निर्माण, सत्संग एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन, पुस्तकालय एवं वाचनालयों की स्थापना, जनकल्याणकारी साहित्य का प्रकाशन तथा सामुदायिक केंद्रों का निर्माण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देना।

समाज की उन्नति एवं विकास के लिए आवश्यकता के अनुसार अन्य जनकल्याणकारी कार्य करना भी ट्रस्ट के उद्देश्यों में सम्मिलित है।

kalpant sewashram trust 
Bank= Punjab National Bank,
Account number = 05262011015007
Ifs code= PUNB0052610

[ DONATE NOW ]

Kalpant Sewashram Trust  35 सेवा संकल्प

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं समाज उत्थान के लिए निम्नलिखित सेवा कार्यों का संकल्प लिया गया है।


01 — स्वास्थ्य एवं योग शिविर

समय-समय पर विभिन्न गाँवों में वैकल्पिक चिकित्सा एवं योग के प्रचार-प्रसार हेतु निःशुल्क योग शिविर, एक्यूप्रेशर शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर तथा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के शिविर लगाना।

02 — धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का निर्माण

शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए मंदिरों, धर्मशालाओं एवं अन्य धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाना तथा सत्संग, जागरण एवं भंडारों का आयोजन करना।

03 — शिक्षण, प्रशिक्षण एवं रोजगार

महर्षि दयानन्द वैकल्पिक चिकित्सा शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में रुचि रखने वाले 11,000 युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न वैकल्पिक चिकित्सा के पाठ्यक्रम, पत्राचार एवं नियमित माध्यम से, पूरे भारतवर्ष में उपलब्ध करवाना तथा विभिन्न गाँवों एवं शहरों में धर्मार्थ चिकित्सालयों की स्थापना कर प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त करके उन्हें स्वावलम्बी बनाने का प्रयास करना।

04 — आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता

आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए निःशुल्क वैकल्पिक चिकित्सा एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास करना।

05 — गौ एवं पशु-पक्षी सेवा

गौ रक्षा एवं पशु-पक्षियों के शोषण के विरुद्ध अभियान चलाना, जीव हत्या को रोकने के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनके आश्रय एवं भोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर ‘महर्षि दयानन्द गौ सेवाश्रम’ की स्थापना करना।

06 — आश्रय सेवा

बेसहारा एवं अनाथ बच्चों, विधवाओं तथा बुजुर्गों के आश्रय हेतु विभिन्न स्थानों पर ‘महर्षि दयानन्द बाल आश्रम, विधवा आश्रम एवं वृद्धाश्रम’ की स्थापना करना।

07 — महिला प्रशिक्षण एवं स्वावलम्बन

महिलाओं एवं नवयुवतियों के कल्याणार्थ विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु ‘महर्षि दयानन्द महिला प्रशिक्षण संस्थान’ की स्थापना करना तथा सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, खाद्य विज्ञान एवं अन्य सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करना।

08 — समानता एवं न्याय

जाति, धर्म, लिंग, वर्ण, वर्ग, सम्प्रदाय, भाषा आदि की संकीर्णताओं को दूर कर पूरे राष्ट्र एवं विश्व में समतामूलक एवं न्यायपरक समाज की स्थापना करना।

09 — वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण

वृक्षारोपण करना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों में जागरूकता लाना। सेमिनार, रैली एवं शिविरों का आयोजन करना तथा प्राकृतिक जड़ी-बूटियों एवं पौधों की रक्षा, संरक्षण, भंडारण एवं प्रदर्शन के लिए वनस्पति एवं जड़ी-बूटी उद्यान बनाना।

10 — पुस्तकालय एवं साहित्य

जनकल्याण के लिए अखबार, मैगजीन, पुस्तकों एवं पठन सामग्री का प्रकाशन करना तथा पुस्तकालय एवं वाचनालयों की स्थापना करना।

11 — जनजागरूकता कार्यक्रम

जनकल्याण से संबंधित शिक्षा के लिए निःशुल्क सेमिनार, समारोह, कार्यशाला, जागरूकता शिविर एवं मेलों का आयोजन करना।

12 — योग, आयुर्वेद एवं अध्यात्म

योग, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं वैदिक प्रज्ञा के द्वारा मानव सेवा करना।

13 — जैविक खेती एवं प्राकृतिक उत्पाद

ऑर्गेनिक खेती एवं ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का प्रचार-प्रसार करना तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक औषधियों एवं ऑर्गेनिक खेती के कृषिकरण को प्रोत्साहित करना।

14 — कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा

कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से आधुनिक शिक्षण, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना तथा विभिन्न कंप्यूटर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम करवाना।

15 — अधिकार जागरूकता

बच्चों के अधिकारों, महिलाओं के अधिकारों एवं मानव अधिकारों के प्रति आम जनता को जागरूक करना।

16 — प्राकृतिक आपदा सहायता

समय एवं आवश्यकता के अनुसार भूकम्प, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करना तथा संभव साधन उपलब्ध करवाना।

17 — दिव्यांग बच्चों की सहायता

विकलांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल, सुनने वाली मशीन आदि का वितरण करना तथा उनकी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना।

18 — निर्धन एवं अनाथ कन्याओं की सहायता

गरीब, निर्धन एवं अनाथ कन्याओं की उचित शिक्षा तथा सामूहिक विवाह संस्कार सम्पन्न करवाना और अंतरजातीय विवाह के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना।

19 — रक्तदान, नेत्रदान एवं अंगदान

रक्तदान, नेत्रदान एवं अन्य मानव अंगों के दान के लिए लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना, दान की व्यवस्था करना तथा लोगों को इसके लिए प्रेरित करना।

20 — गरीब एवं अनाथ बच्चों की सहायता

गरीब एवं अनाथ बच्चों तथा छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें, शिक्षण सामग्री, भोजन, कपड़े, खिलौने आदि वितरित करना।

21 — HIV/AIDS जागरूकता

HIV/AIDS के उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान चलाना।

22 — महिला सुरक्षा एवं सम्मान

दहेज उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण एवं महिलाओं पर होने वाले अन्य अत्याचारों के प्रति आवाज उठाना तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाना।

23 — भ्रष्टाचार एवं अन्याय के विरुद्ध जागरूकता

काले धन, भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना तथा जनजागरूकता उत्पन्न करना।

24 — सरकारी योजनाओं की जानकारी

सरकार द्वारा लागू की जाने वाली स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं रोजगारपरक सरकारी योजनाओं के प्रति आम जनता में जागरूकता प्रदान करना।

25 — विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता

विभिन्न विद्यालयों में जाकर एक दिवसीय निःशुल्क वैकल्पिक चिकित्सा सेमिनार आयोजित करना, जिससे आने वाली पीढ़ी इस चिकित्सा के प्रति जागरूक हो सके।

26 — विशिष्ट सेवा सम्मान

प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र में विशिष्ट सेवा करने वाले विशेषज्ञों एवं सेवा-समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करना।

27 — विशेषज्ञ एवं संस्थान डायरेक्टरी

वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विशेषज्ञों, संस्थानों एवं सरकारी विभागों की डायरेक्टरी का निर्माण करना।

28 — स्वास्थ्य साहित्य को प्रोत्साहन

स्वास्थ्य संवर्धन एवं वैकल्पिक चिकित्सा साहित्य के लेखकों को प्रोत्साहित करना तथा उनके लेखों एवं पुस्तकों का प्रचार-प्रसार एवं वितरण करवाना।

29 — स्वच्छता एवं प्रदूषण जागरूकता

विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के प्रति जागरूकता अभियान चलाना तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को शिक्षित करने के लिए सेमिनार, रैली एवं शिविर आयोजित करना।

30 — चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों के विकास तथा रोजगारपरक शिक्षा के लिए शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक, वोकेशनल एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान, उच्चतर विद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं डीम्ड विश्वविद्यालय आदि की स्थापना करना।

31 — शिक्षा संस्थानों की स्थापना

शिक्षा के विकास हेतु नर्सरी स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक, वोकेशनल एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान, उच्चतर विद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आदि की स्थापना करना।

32 — हेल्थ क्लब एवं अन्य क्लब

हेल्थ क्लब एवं अन्य क्लबों की स्थापना करना।

33 — सामुदायिक केंद्र

आम जनता के लाभार्थ सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाना।

34 — अन्य जनकल्याणकारी कार्य

समाज की उन्नति एवं विकास के लिए इसी प्रकार के अन्य जनहितकारी एवं जनकल्याणकारी कार्य करना।

35 — ट्रस्ट सदस्यता

ट्रस्ट जनसाधारण एवं विशिष्ट लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सदस्यता आमंत्रित करता है, जिसके माध्यम से अनेक सुविधाएँ प्राप्त होंगी तथा ट्रस्ट के संकल्पों को पूर्ण करने में सहयोग मिलेगा।

[ JOIN MEMBERSHIP ]

हमारा विश्वास

सेवा से संवेदना • संवेदना से सहयोग • सहयोग से परिवर्तन

एक व्यक्ति की सेवा से एक परिवार बदल सकता है।  एक परिवार की जागरूकता से एक समाज बदल सकता है।  और समाज की सेवा से राष्ट्र का भविष्य बदल सकता है।

हमारा विश्वास है कि जब एक व्यक्ति सेवा से जुड़ता है, तो वह केवल किसी एक आवश्यकता की पूर्ति नहीं करता—वह समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की एक नई कड़ी जोड़ता है।

कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट इसी भावना के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा, स्वावलम्बन और सामाजिक जागरूकता की दिशा में अपने संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।


आप भी इस सेवा-यात्रा से जुड़ें

सेवा से समाज • सहयोग से संकल्प • संकल्प से परिवर्तन  आपका सहयोग हमारे संकल्प को शक्ति देता है

यदि आप ट्रस्ट के सेवा कार्यों से जुड़ना चाहते हैं, सदस्य बनना चाहते हैं, किसी सेवा कार्य में सहयोग करना चाहते हैं अथवा अपने समय, ज्ञान, कौशल या संसाधनों के माध्यम से योगदान देना चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें।

जुड़ें • सहयोग करें • सदस्य बनें • सेवा से जुड़ें • सेवा को आगे बढ़ाएँ


कल्पान्त सेवाश्रम ट्रस्ट (पंजीकृत)

सर्वजन के स्वास्थ्य • शिक्षा • स्वरोजगार • सेवा • जागरूकता एवं समाज उत्थान हेतु समर्पित

प्रार्थनीय अध्यक्ष

डा० जे० पी० वर्मा

(स्वामी जगतेश्वर आनन्द जी)


सेवा का संकल्प — समाज के नाम

“जुड़ें और जोड़ें • सेवा को बढ़ाएँ • समाज को आगे बढ़ाएँ”

[ JOIN MEMBERSHIP ]